देश में कोरोनावायरस की पुष्टि के बाद इसका असर होली पर पड़ता दिख रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने जा रहा है। 11 मार्च को सीएमओ की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अफवाहों से बचने की जरूरत हैं। हवा और पानी में कोरोना के वायरस नहीं है। विदेश से आएं लोगों और विदेशियों से लोग बचें। बताया कि अफवाहों से बचें और अपने आसपास लोगों को जागरूक करें।
कहा कि सर्दी-जुकाम अगर होता है, तो तत्काल चिकित्सकों के पास जाए और अपना उपचार कराएं। बताया कि होली के मौसम में लोग भीगते हैं और इसके बाद धूप में खड़े होकर जरूर लोग अपने शरीर को सूखाते है।
ऐसी स्थिति में बुखार और कोल्ड फीवर के चांस ज्यादा रहते हैं। लोगों को खांसी और जुकाम भी होता है। इससे बचाव के लिए लोग सूखी होली खेले। प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल कर भीगने से बचें। अगर जरा सी भी दिक्कत हो तो तत्काल चिकित्सकों को दिखाएं।